5 छक्के खाने वाले यश का 8 किलो वजन घटा
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2023 का तेरहवां मुकाबला गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा था| गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया| गुजरात ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोलकाता के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा|
![]() |
| मैच जितने के बाद KKR के खिलाड़ी |
इस मैच में केकेआर को आखिरी 5 गेंदों पर मैच जीतने के लिए 28 रन की जरूरत थी। गुजरात की तरफ से Yash Dayal गेंदबाजी कर रहे थे जबकि केकेआर की ओर से Rinku Singh स्ट्राइक पर थे। रिंकू ने 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर तहलका मचा दिया और कोलकाता नाइट राइडर्स को मैच जिता दिया। जहां एक तरफ Rinku Singh ने यह करिश्मा कर अपने नाम का डंका बजाया, तो वहीं दूसरी ओर युवा गेंदबाज Yash Dayal शर्म के मारे अपना मुंह छुपाते हुए दिखे|
![]() |
| छक्के खाने के बाद निराश यश |
यश दयाल का 8 किलो वजन घटा
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल केकेआर के विरुद्ध हुए मैच के बाद से आइपीएल में एक भी मैच नहीं खेले। उस मैच में यश दयाल के अंतिम ओवर में केकेआर के बल्लेबाज Rinku Singh ने अंतिम पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए थे। यह इस युवा गेंदबाज के लिए काफी परेशान करने वाला था और इस मैच के बाद उनकी अनुपस्थिति पर काफी सवाल उठ रहे थे।
गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने Yash Dayal की अनुपस्थिति पर कहा, उस मैच के बाद यश दयाल बीमार हो गए थे और उनका वजन भी सात से आठ किलो वजन भी कम हो गया है। उस दौरान वायरल इंफेक्शन हुआ था और उस मैच के बाद जिस दबाव का सामना यश ने किया, वह मैदान पर उतरने के लायक नहीं था। मैं इस सत्र में उनके आगे खेलने के बारे में कुछ नहीं कह सकता। हमें उन्हें मैदान पर देखने में काफी वक्त लग सकता है। वहीं, Yash Dayal ने अपनी स्थिति पर कि अब वह पहले से स्वस्थ हैं और जल्द ही वापसी करेंगे।
रिंकू सिंह ने यश को किया मैसेज
केकेआर के बल्लेबाज Rinku Singh ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने मैच के तुरंत बाद यश को मैसेज किया था, ओर उनको मोटिवेट करने की कोशिश की थी|
Rinku Singh ने यश के बारे में बातचीत करते हुए कहा, 'मैंने यश को मैसेज किया था और कहा कि क्रिकेट में यह सब होता रहता है। तुमने पिछले साल गुजरात टाइटंस के लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। मैं बस उनको मोटिवेट करने का प्रयास कर रहा था।' बता दें कि रिंकू और यश दोनों उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी हैं, और दोनों यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इतना ही नहीं बल्कि दोनों टीममेट भी रह चुके हैं|
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
Post a Comment